रुडकी, जनवरी 11 -- ग्राम मुंडलाना में चार दिन पहले एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...