महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में एक मुंडन संस्कार के दौरान मंच पर नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की आशंका में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित युवक का न्यायालय चालान किया जाएगा। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भगवानपुर गांव में एक व्यक्ति के घर आयोजित मुंडन संस्कार में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी। इस दौरान नर्तकियां मंच पर फरमाइशी गीतों पर नृत्य कर रही थीं। माहौल गर्म होते ही एक युवक नर्तकियों के नृत्य पर मुग्ध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.