लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- नीमगांव थाना क्षेत्र में मुंडन संस्कार करा कर लौट रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। ट्राली में दर्जनों महिलाएं सवार थी। हादसे में 11 लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए बेहजम सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव लोनपुरवा में रहने वाले सोनू के बेटे का मुंडन संस्कार था। घर के सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से मुंडन कराने टेढ़े नाथ मंदिर गए थे। उनके साथ गांव की महिलाएं व कुछ पुरुष भी गए हुए थे। बताया जाता है कि सभी लोग मुंडन कराकर दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्राली से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में जब वह अपने पास के गांव लखनियापुर के पास पहुंचे, तभी सामने से एक कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो ग...