चतरा, फरवरी 19 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीन धर्मो के संगम स्थल माता कौलेश्वरी के मंदिर में बुधवार को मुंडन के शुभ मुहूर्त मुंडन सस्कार के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विहार और झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से श्रद्धालु भी शामिल थे। इस शुभ मुहूर्त पर प्राकृतिक सरोवर में स्नान ध्यान के लिए श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची रही। श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के बाद मंदिर में माता का पूजन कर बकरा और नारियल का संकल्प कराया। शिवालय में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीष मांगा । जय माता कौलेश्वरी और हर हर महादेव के नारों की गूंज होते रहा। मंदिर के पुजारी के अनुसार इस पावन मौके पर हर साल माता कौलेश्वरी के प्राकृतिक सरोवर में डुबकी लगाकर सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचत...