पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुबनी थाना के काली प्रसाद टोला में गुरूवार रात मुंडन भोज के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धराए युवक की पहचान मधुबनी थाना के राजेंद्र नगर निवासी ज्ञान वर्द्धन सिन्हा के रूप में हुई है। मामले में मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद के बयान पर गिरफ्तार आरोपी के साथ अन्य छह अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कारी प्रसाद टोला निवासी संतोष यादव के पुत्र का मुंडन भोज चल रहा था। जिसमें गिरफ्तार युवक अपने दोस्तों के साथ शामिल होने आया था। इसी कार्यक्रम में स्थानीय नागेन्द्र यादव उर्फ नागो यादव भी शरीक हुए थे। गिरफ्तार युवक के एक साथी ने जोश- जोश में फायरिंग कर दी। गोली नागो यादव की कनपट्टी को छूती निकल गई। पुलिस मामले में शामिल अन्य स...