बक्सर, फरवरी 9 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। कल यानी बुधवार को मुंडन का मुहूर्त है। इस दिन शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक बुधवार की सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक शहर में बाइक छोड़ अन्य सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। चार पहिया वाहनों के लिए नया बाइपास रोड का रूट निर्धारित किया गया है। हालांकि एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों पर यह पाबंदी नहीं रहेगी। हवाई अड्डा मैदान, रेलवे मैदान, आईटीआई मैदान, बाजार समिति परिसर, सिंडिकेट गोलंबर और किला मैदान में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.