औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- गोह प्रखंड के मुंजहड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में सादे समारोह के दौरान गांव के 32 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। स्थानीय निवासी सह समाजसेवी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोह थाना में पदस्थापित एसआई रविंद्र कुमार, चंदन कुमार, एएसआई शिवपूजन सिंह तथा बैंकर नितेश नंदन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ाई करने की सलाह दी और सफलता का मार्ग बताया। कार्यक्रम का संचालन सिकंदर पटेल ने किया। मौके पर शिक्षक धनंजय कुमार, रंजीत कुमार सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...