रांची, मई 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में रांची के कांके थाना पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गुरुवार को पकड़ा गया अपराधी शमसाद आलम कांके टिंबर गली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार के मुंगेर से पिस्टल खरीदकर लाया था। डीआईजी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि डीएसपी मुख्यालय-1 के नेतृत्व में कांके क्षेत्र में जांच चल रही थी। इसी बीच रिंग रोड ओवरब्रिज के नीचे एक संदिग्ध शख्स दिखा। लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास हथियार मिला। वह इलेक्ट्रीशियन है और बैट्री की भी सप्लाई करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.