मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मुंगेर सेवा मंच ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। मंच के अध्यक्ष संजय बबलू, आजीवन सदस्य आनंद शर्मा, चंदन मिश्रा, अंकित जालान, विकास सर्राफ, अनमोल, रॉबिन मोदी, कुणाल सितारिया एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने इस शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। भगवान महावीर के आदर्शों एवं उपदेशों-अहिंसा परमो धर्म जियो और जीने दो सत्य और संयम ही जीवन का मार्ग हैं। आत्मसात करते हुए मंच के सदस्यों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सार्वजनिक वचन लिया। शहर के प्रमुख मार्गों पर मंच के सदस्यों ने प्रभु महावीर का जयकारा लगाते हुए भक्ति सेवा और सदाचार का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान मंच के सदस्य पारंपरिक...