मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर,निज प्रतिनिधि। गुरुवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर नौवागढ़ी इकाई की बैठक नाथटोला नौवागढ़ी स्थित प्रकाश चंद्र यादव के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता अधिक लाल मंडल एवं संचालन सदर प्रखंड मुंगेर राजद अध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया। मोर्चा के संयोजक प्रो. विनय कुमार सुमन ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात राजनीतिक विद्वेष के कारण मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए स्थल चयन के कार्य को बार-बार टाला जा रहा है। कभी तेलिया तलाब के पास,तो कभी ऋषिकुंड तो कभी खड़गपुर की तेलिया डीह पंचायत में तो कभी नौवागढ़ी तो कभी इंदरूख की चर्चा राजनीति एवं प्रशासनिक गलियारों में होते रहती है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। मुंगेर के साथ ही स्थापित पूर्णियां एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का भूमि चयन होकर भवन निर्माण कार्य भी तेजी से...