मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को शोधार्थियों एवं शोध निदेशकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शोध कार्य की गुणवत्ता, समन्वय एवं बदलते शैक्षणिक मानकों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों और शोध निदेशकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा शोध प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना रहा। बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. देवराज सुमन ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने शोधार्थियों से मुंगेर विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के हालिया निर्देशों के आलोक में अपनी शैक्षणिक एवं शोध रणनीतियों में आवश्यक सुधार करने का आह्वान किया। उन्होंने बदलती परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण, मौलिक एवं मानक आधारित शोध पद्धतियों को अ...