मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था, प्रशासनिक लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुंगेर विश्वविद्यालय इकाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को एबीविपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एबीवीपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सन्नी कुमार ने कहा कि, विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति के कारण हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में पड़ गया है। परीक्षा परिणाम व नामांकन में भारी विलंब: सन्नी कुमार के अनुसार स्नातक सत्र- 2023-27 का सेमेस्टर-4 परिणाम अब तक पेंडिंग है, जिससे सेमेस्टर-5 में नामांकन और पूरा सत्र प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्नातक सत्र- 2024-28 के विद्यार्थियों का सेमेस्टर-3 में नामांकन नहीं हो सका है, जिससे छात्र मानसिक तनाव झेलने को ...