मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र- 2024-26 के पीजी सेमेस्टर-3 की लिखित परीक्षा 15 से 31 जनवरी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। अब विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 फरवरी से आयोजित की जाएंगी, जो 9 फरवरी तक चलेंगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विषयवार अलग-अलग परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां संबंधित विषयों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र एवं भूगोल विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं आरडी एंड डीजे कॉलेज में आयोजित की जाएंगी। वहीं गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं बीआरएम कॉलेज में तथा मनोविज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में ली जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.