मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के पेंशनर्स के लिए यह होली खुशियों भरी होगी, क्योंकि उन्हें जल्द ही बकाया पेंशन मिलने वाली है। शिक्षा विभाग ने पेंशन भुगतान के लिए फंड जारी कर दिया है, जिससे लंबे समय से परेशान पेंशनर्स को राहत मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग ने आवश्यक राशि जारी कर दी है और अब भुगतान की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। लेकिन, इसमें सीएफएमएस पोर्टल आड़े आ रहा है। सूत्र ने बताया कि, पोर्टल खुल नहीं रहा है इसीलिए पेंशन मिलने में देरी हो रही है। वहीं, विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जल्द- से- जल्द उनकी पेंशन उनके खातों में पहुंच जाए। पिछले कई महीनों से पेंशन न मिलने के कारण पेंशनर्स आर्थिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.