मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना को छह वर्ष हो चुके हैं, लेकिन 126 सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा संपुष्टि अब तक लंबित है। वर्ष- 2022 से इन कर्मियों को सेवा संपुष्टि की प्रतीक्षा है, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। समस्या की जड़, सेवा पुस्तिका का अभाव: इन कर्मियों की सेवा पुस्तिका अभी तक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) से मुंगेर विश्वविद्यालय को हस्तांतरित नहीं हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि, बिना सेवा पुस्तिका के सेवा संपुष्टि संभव नहीं है। ऐसे में, इन कर्मियों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि, कॉलेजों में कर्मियों की सेवा पुस्तिका की एक प्रति मौजूद होती है। ऐसे में टीएमबीयू से सेवा...