मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में स्थित, मुंगेर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सत्र- 2025-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) राजनीति विज्ञान के नव नामांकित छात्र-छात्राओं की इंडक्शन मीट सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्रों को शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा, कक्षा संचालन, सेमेस्टर प्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा भविष्य की शैक्षणिक संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही यह घोषणा की गई कि, पीजी राजनीति विज्ञान की नियमित कक्षाएं आज, 17 दिसंबर से जेआरएस कॉलेज के सभागार (हॉल-सी) में संचालित की जाएंगी। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ कार्यक्रम: इंडक्शन मीट की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन ने की। उन्होंने नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि, सीमित संसा...