मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। मुंगेर के विभिन्न इलाकों में नालों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। कई प्रमुख और आंतरिक नाले लंबे समय से जाम हैं, जिनकी नियमित सफाई नहीं कराई गई है। इससे न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि स्थानीय लोगों को गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना भी करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, महीनों से नालों की सफाई नहीं हुई है। कचरा, प्लास्टिक, कीचड़ और घरेलू अपशिष्ट नालों में जमा होकर पानी के बहाव को रोक रहा है। कई स्थानों पर नालों का पानी सड़कों पर फैलने की स्थिति में है, जिससे दुर्गंध और फिसलन की समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर निगम की उदासीनता पर सवाल: नालों की सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। शिकायतों के ब...