मुंगेर, जून 23 -- मुंगेर, संवाददाता। मुंगेर जिले में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को जिले में लगभग 19 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम में ठंडक घुली और लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हुई। हालांकि, मुंगेर शहर में रविवार को वर्षा नहीं हुई, लेकिन आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की पूर्वी हवा चलती रही, जिससे वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। हवा की अधिकतम गति 10 किमी प्रति घंटा रही। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम के इस बदले मिजाज से किसानों में भी उम्मीद की किरण जागी है, जबकि आम लोगों को भी गर्मी से राहत महसूस हो रही है। यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही, तो खेती और जनजीवन दोनों को इससे काफी लाभ मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.