मुंगेर, जुलाई 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-80 पर बरियारपुर में 85.965 किमी पर स्थित बादशाही पुल के नवनिर्माण को लेकर मुंगेर प्रशासन ने बड़े व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी किया है। यह आदेश आगामी 27 जुलाई तक प्रभावी रहेगा, ताकि निर्माण कार्य समय पर और निर्बाध रूप से पूरा हो सके। संयुक्त आदेश जारी: ज्ञात हो कि, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुंगेर द्वारा संयुक्त रूप से जारी पत्र में यह प्रस्तावित किया गया कि, निर्माण कार्य की सुगमता और सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रतिबंध आवश्यक है। इसी पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर चिन्हित स्थल से बड़े व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से निषिद्ध किया गया है। वैकल्पिक मार्ग निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.