मुंगेर, दिसम्बर 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर में महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ यात्रा के उद्देश्य से शुरू की गई पिंक बस सेवा को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अंततः मुंगेर को मिली दोनों पिंक बसों के लिए महिला कंडक्टरों की नियुक्ति पूरी कर ली गई है, जिसके बाद दोनों बसें अब नियमित रूप से महिला यात्रियों को लेकर सड़कों पर दौड़ने लगी हैं। मुंगेर प्रतिष्ठान अधीक्षक विजय यादव के अनुसार, पिंक बस सेवा का संचालन महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। महिला कंडक्टरों की तैनाती से यात्रियों में भरोसा बढ़ा है और बस के अंदर का माहौल भी अधिक सुरक्षित एवं सहज हुआ है। हालांकि, महिला ड्राइवर की उपलब्धता अभी नहीं हो पाई है, जिस कारण फिलहाल बसों का संचालन पुरुष चालकों द्वारा किया जा रहा है। संबंधित ...