मुंगेर, दिसम्बर 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार को भी पछिया हवा की रफ्तार ने मुंगेर में सुबह की कनकनी बढ़ाए रखा। हालांकि, तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। लेकिन, हल्की पछिया हवा, जिसकी अधिकतम गति लगभग 13 किमी प्रति घंटा रही, के कारण ठंड का प्रभाव पहले की तुलना में अधिक महसूस किया गया। सुबह के समय आसमान पूरी तरह साफ रहा और धूप भी खिली, लेकिन हवा की दिशा और गति ने धूप के असर को कम कर दिया। दिन में खिली गुलाबी धूप ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। लोग ठंड से राहत पाने के लिए धूप में बैठे नजर आए, लेकिन जैसे ही दोपहर बाद हवा तेज हुई, मौसम फिर से ठंडा होने लगा। शाम होते-होते ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और शहर में जनजीवन पर इसका स्पष्ट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.