मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। पुलिस केंद्र मैदान में गुरुवार को बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं के बीच पी.पी.टी. दौड़ का सफल आयोजन किया गया। दौड़ के दौरान प्रशिक्षुओं में जबरदस्त जोश, उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक दक्षता, सहनशक्ति और अनुशासन को परखना था। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...