अररिया, दिसम्बर 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय हवाई अड्डा ग्राउंड में मंगलवार को खेले जा रहे एएसआर कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के दो मैचों में सीतामढ़ी ने वैशाली को जबकि मुंगेर ने सुपौल को पराजित कर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। पहले मुकाबले में वैशाली के कप्तान रोहित मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सीतामढ़ी की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम की ओर से निशांत मिश्रा ने मात्र 42 गेंदों में शानदार शतक (100 रन) जड़ा, जबकि तुषार वर्मा ने 11 गेंदों पर 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली की टीम 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। वैशाली की ओर से शिवम सिंह ने 11 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.