मुंगेर, जुलाई 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। लोकल बॉडीज एम्पलॉईज फेडरेशन (संजय केशरी गुट) ने नगर निगम में श्रम कानूनों और कर्मियों के अधिकारों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। मंगलवार को रामलीला मैदान दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित कर्मियों की बैठक में अध्यक्ष संजय केशरी ने उपरोक्त ऐलान करते हुए कहा कि, नगर निगम प्रशासन धृतराष्ट्र बना हुआ है, जबकि श्रमिकों की उपेक्षा चरम पर है। उन्होंने कहा कि, दैनिक कर्मियों की स्थायी नियुक्ति, एनजीओ कर्मियों को 536 रुपया मजदूरी, सातवां वेतनमान, अंतरवेतन, समयबद्ध पदोन्नति और सेवांत लाभ उनकी प्राथमिक मांगों में शामिल हैं। साथ ही पीएफ घोटाले के दोषियों को सजा और अनुकंपा आधारित बहाली की प्रक्रिया में तेजी लाने की भी बात कही। बैठक में हीरा राउत ने कहा कि, हड़ताल नहीं की जाएगी, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.