मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पथ परिवहन निगम, मुंगेर को छह नई बसें मिली है। 42 सिटेट डीलक्स बसें मुंगेर आ गई है। दो से तीन दिनों में परमिट मिलते ही ये बसें चलायी जाएगी। छह नई बसें मिलने से यहां संचालित बसों की संख्या 11 से बढ़कर 17 हो गई है। नई बसों में एक पूर्णियां, एक नवादा, दो मुंगेर जिला अंतर्गत सुपौर-जमुआ एवं दो बसें संग्रामपुर के लिए चलायी जाएगी। इससे निगम के राजस्व में वृद्धि होने के साथ यात्रियों को भी सहूलियत होगी। पथ परिवहन निगम मुंगेर प्रतिष्ठान को पिछले वर्ष दिसंबर में भी दो नई बसें मिली थी। दो बसें मिलने के बाद भी मुंगेर प्रतिष्ठान की अधिकांश बसें पुरानी रहने के कारण मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर, खड़गपुर, गौरवडीह रूट में ही बसें चलायी जा रही थी। नई बसें मिलने पर से अब नई रूटों पर बसें चलायी जाएगी। पूर्णियां एवं...