मुंगेर, दिसम्बर 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ सुधीर कुमार पर जमालपुर सदर बाजार, धर्मशाला रोड निवासी समर शेखर के इलाज में गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। इस बार इस चिकित्सकीय लापरवाही पर जिला उपभोक्ता फोरम के निर्णय के कारण यह मामला चर्चा का विषय बना है। फोरम ने इस मामले में सुनवाई करने के बाद चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप को सही पाया है और पीड़ित को 16 लाख रुपया मुआवजे के रूप में देने का डॉ सुधीर कुमार को आदेश दिया है। ज्ञात हो कि, पीड़ित समर शेखर के परिजन 1 अगस्त 2019 को अचानक उसका पेट दर्द होने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में सर्जन डॉ. सुधीर कुमार के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने अपेंडिक्स बताते हुए तत्काल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सलाह दी। अगले दिन 2 अगस्त को ऑपरेशन हुआ, पर सफल न होने पर डॉक्टर ...