मुंगेर, नवम्बर 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के कई ग्रामीण इलाकों में अब भी या तो सड़क सुविधा का अभाव है या सड़कों की स्थिति जर्जर है, जो विकास की रफ्तार को धीमा कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई गांव ऐसे हैं जहां सड़कें नहीं पहुंची हैं या सड़कें हैं भी तो उनकी स्थिति काफी खराब है। ऐसे में, बारिश के दिनों में हालात और विकट हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला ग्रामीण कार्य विभाग, मुंगेर से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष- 2024-25 में मुंगेर सदर अनुमंडल में कुल 27 सड़कों का निर्माण 17 करोड़ 3 लाख 39 हजार 776 रुपये की लागत से कराया गया। इन सड़कों की कुल लंबाई 37 किलोमीटर है, जिससे कई पंचायतों के आवागमन में सुधार हुआ है। इस वर्ष 53 सड़कों का सुदृढ़ीकरण जारी, 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.