मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, एसं। वाराणसी से हल्दिया (पश्चिम बंगाल) की यात्रा पर गंगा विलास क्रूज से निकले स्वीट्जरलैंड और यूके के मेहमान गुरुवार को मुंगेर की धरती पर पहुंचे। शहर के बबुआ घाट किनारे इनका क्रूज गंगा विलास रुका। आठ विदेशी पर्यटक क्रूज से उतरने के बाद बाजार का भम्रण किया। बाजार में किसी ने तरबूज ली तो कुछ ने फूलगोभी और कटहल लिया। किला क्षेत्र में भ्रमण किया। किला की दीवारों और गेट को करीब से देखा। कैमरे में खूबसूरत तस्वीरें भी कैद की। सभी ने धरोहरों की सराहना की। शहर के लोगों ने विदेशी मेहमानों के साथ सेल्फी भी लिया। क्रूज के गाइड सुमित भट्टाचार्या ने बताया कि मुंगेर को विदेशी मेहमानों ने खूब सराहना की। यहां के बाजार को भी देखा। सभी ने जरूरी सामान की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि क्रूज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है। गंगा की लहरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.