मुंगेर, दिसम्बर 3 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले की 64 महिलाओं को गव्य विकास की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पशुपालन और डेयरी प्रबंधन में विशेष प्रशिक्षण के लिए 9 दिसंबर को आयोजित प्रशिक्षण में महिलाओं को पटना भेजा जाएगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। प्रशिक्षण का आयोजन बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के गव्य विकास निदेशालय द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को गव्य प्रबंधन, नस्ल पहचान, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन और पशु प्रबंधन जैसी जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही यह प्रशिक्षण उन्हें पशुपालन के आधुनिक तरीकों से परिचित कराएगा, जिससे वे अपने काम को और बेहतर ढंग से कर सकेंगी। प्रशिक्षण के संबंध में जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि प्रशिक्...