मुंगेर, मार्च 8 -- हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक,राजनीतिक रूप से सशक्त करने के दिवस के रूप में मनाया जाता है। आधुनिक समाज में महिलाओं ने दासता के बंधन के तोड़कर स्वतंत्र व्यक्तित्व को अपनाया है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाएं खुद को स्वाबलंबी बनाने के साथ ही समाज की महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ रही है। इतना ही नहीं गांव में पली-बढ़ी बेटी विदेश में आज शिक्षा दे रही है। --- गांव में पली-बढ़ी नमिता हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ा रही मुंगेर, नगर संवाददाता। हौसले बुलंद हो तो परिंदा आसमान की ऊंचाईयों को छू सकता है, इस उक्ति को चरितार्थ कर रही है, जमालपुर प्रखंड अंतर्गत पाटम पूर्वी पंचायत की सुढ़ी टोला की नमिता कुमारी। कर्नल परमानंद सा...