मधेपुरा, जनवरी 21 -- चौसा, निज संवाददाता। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुंगेर ने कटिहार की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जनता हाई स्कूल मैदान पर रविवार को सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान और पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे ने किया। मुंगेर टीम के कप्तान मो. साकिब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुंगेर टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। खिलाड़ी सन्नी ने शानदार पारी खेलते हुए 22 गेंदों पर 6 छक्का व तीन चौका की मदद से 57 रन बनाए। जवाब में कटिहार टीम के कप्तान शुभम कुमार के नेतृत्व में टीम के खिलाड़ी 18 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। खिलाड़ी सचिन 22 गेंदों पर दो छक्का व तीन चौका की मदद से 40 रन बनाए। मैच के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.