भागलपुर, मई 17 -- हेमजापुर । संवाद सूत्र सड़क हादसे में जख्मी हुए सफियासराय थानाक्षेत्र के सिंघिया इंग्लिश निवासी विनोद यादव(60 वर्ष) की पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव घर लाए जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 80 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम किए जाने से सुबह करीब 7 बजे से 11 बजे तक मुंगेर-लखीसराय मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप में यात्री परेशान रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सफियासराय और हेमजापुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन को समझा-बूझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमॉटम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया। गौरतलब हो कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे सिंघिया इंगलिश विनोद यादव को सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने धक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.