भागलपुर, फरवरी 3 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय साढ़ा में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्प्रेरक हीरालाल राय के मार्गदर्शन में तथा मुख्य प्रशिक्षिका शिक्षिका अंजुम साबरी के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमरुल हक की सक्रिय उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में प्रखंड के सात विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय अदलपुर, प्राथमिक, विद्यालय अतवलपुर, मध्य विद्यालय इटवा, मध्य विद्यालय रंगनीडीह, मध्य विद्यालय पंचरुखी, मध्य विद्यालय साढ़ा एवं मध्य विद्यालय कमलदह के विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व, विद्यालय प्रबंधन की भूमिका, बच्चों के शैक्षणिक...