भागलपुर, जून 28 -- टेटियाबंबर। एक संवाददाता शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय टेटिया में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के शिक्षण विषय पर चर्चा की गई। आगे अभिभावकों से वार्ता करते हए प्रधानाध्यापक समित मानकर ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को समय से स्कूल भेजने में अभिभावकों के मदद की आवश्यकता है। बैठक में ग्रीष्मावकाश में दिए गए गृह कार्यों पर भी समीक्षा की गई, इसके साथ ही बच्चों को पूर्ण गणवेश में विद्यालय आने पर विशेष ध्यान देने की बात की गई। इस बैठक में प्रधानाध्यापक सुमित मानकर के अलावे शिक्षक उमाशंकर सिंह, सुनील कुमार, योगेंद्र नारायण, शाहनवाज खान, विमल कुमार, शिक्षिका संध्या कुमारी, निधि कुमारी आदि लोगों उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.