भागलपुर, सितम्बर 22 -- तारापुर,निज संवाददाता।शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार को कलश स्थापना के साथ हुआ। प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां कृष्ण काली तिलडिहा महारानी दुर्गा मंदिर में उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालु सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से गंगा जल लाकर मां तिलडीहा के चरणों में अर्पित करते रहे। पूरा वातावरण जय मां तिलडीहा वाली और जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।कलश स्थापना के पावन अवसर पर तिलडिहा मंदिर समेत धौनी का बंगाली काली मंदिर,मोहनगंज व अन्य दुर्गा मंदिरों में भी ब्राह्मणों व ग्रामीणों ने बदुआ नदी से जल लाकर कलश की स्थापना किया। शंख, घड़ियाल और घंटे की ध्वनि के बीच देवी सप्तशती के पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रविवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.