भागलपुर, जून 23 -- मुंगेर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा सोमवार को संग्रहालय सभागार में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी । बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप सभी समय का अनुपालन करें और जो भी पत्र आप तक जाए उसे हर हाल में पढ़ें और उस अनुसार तत्संबंधी कार्रवाई कर अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहें। लापरवाह न बनें, मेहनत करें और प्रत्येक संचिका का उचित संधारण कर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। बैठक में नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उपविकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, एडीएम पीजीआरओ, सिविल सर्जन सहित सभी विभाग के अधिकारी के उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.