भागलपुर, फरवरी 21 -- हवेली खड़गपुर। एक संवाददाता नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर प्रांगण में भाजपा ग्रामीण मंडल दक्षिणी की एक बैठक मंडल अध्यक्ष राघव प्रसाद उर्फ राधे बिंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन संयोजक महेंद्र बिंद ने किया। बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष पोद्दार, रवि शर्मा, चैतन्य कुमार, तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केसरी, जिला मंत्री रजनीश झा मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात मंडल के सभी बूथों पर सुनने को लेकर विचार किया गया। बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को कहा गया कि अपने-अपने शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बूथों पर मन की बात सुनना सुनिश्चित करें। 80% से अधिक बूथों पर मन की बात सुनने वाले शक्ति केंद्र प्रमुख को जिला में सम्मानित किया जाएगा। बैठक मे...