मुंगेर, जून 8 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व शनिवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बकरीद के अवसर पर शनिवार सुबह से ही मुस्लिम धर्मावलंबियों के परिवार में उत्सवी माहौल था। त्योहार के मौके पर असरगंज दूध बाजार, विक्रमपुर, मासूमगंज, चरसा गोदाम, वनगामा, आशा जोरारी, मदारपुर, बिशनपुर, खरवा, भथेरी,गोरहो गांव स्थित मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। मौके पर जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण यादव मुखिया कासिम राजा समिति सदस्य उदय पासवान सहितअन्य जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम बाहुल्य गांव का भ्रमण कर बकरीद की बधाई दी। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय, अंचल अधिकारी उमेश शर्मा, एसआई राजेश पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.