भागलपुर, अगस्त 30 -- धरहरा । एक संवाददाता धरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना बीते 29 अगस्त शुक्रवार की बताई जा रही है।पीड़ित बच्ची की मां ने धरहरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि सारोबाग निमिया टोला निवासी देवी यादव का पुत्र नंदन यादव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया। परिजनों के अनुसार, आरोपी द्वारा इससे पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत की गई थी। जब इसकी शिकायत परिवार वालों ने की तो उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया।इस संबंध में धरहरा थाना प्रभारी बंटी कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.