भागलपुर, अगस्त 13 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। बुधवार की सुबह संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने sसनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, लोढ़िया और कोराजी गांव के बीच स्थित तोरणी नदी के समीप एक खेत में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया। सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा और तुरंत इसकी सूचना रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य पंकज यादव को दी। सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष राय ने संग्रामपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान की। मृतक की पहचान तारापुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर थाना क्षेत्र के गनेली पंचायत के कोराजी गांव निवासी प्रीतम कुमार पिता - मनोज मंडल के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, प्रीतम पिछले दो दिनों से घर से लापता था और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.