भागलपुर, फरवरी 9 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय युवती स्नेहा कुमारी के लापता होने के मामले में पुलिस को अहम तकनीकी साक्ष्य हाथ लगे हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूर्णिया जिले से एक युवक को हिरासत में लिया है, हालांकि युवती की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है। इस मामले में, आदमपुर निवासी किरण देवी ने बीते 21 जनवरी को अपनी बेटी स्नेहा कुमारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार स्नेहा 17 जनवरी को भागलपुर जीएनएम प्रशिक्षण के लिए घर से निकली थी। 18 जनवरी को आखिरी बार उसकी अपनी मां से बातचीत हुई, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि, स्नेहा का संबंध पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार यादव से था। पुलिस द्वारा मोबाइल कॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.