भागलपुर, अगस्त 2 -- हवेली खड़गपुर। एक संवाददाता लगातार बारिश के बाद हवेली खड़गपुर तारापुर सड़क मार्ग स्थित नगर क्षेत्र के कच्ची मोड स्थित डंगरी नदी में बनाया गया डायवर्सन शनिवार को एकबार फिर बह गया। जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जहां बंद हो गई वहीं हवेली खड़गपुर से तारापुर और तुलसीपुर के रास्ते टेटियाबंबर प्रखंड का भी संपर्क भंग हो गया। हालांकि इन दोनों प्रखंड क्षेत्र में जाने के लिए वाहन चालकों और लोगों को घुमावदार रास्तों का प्रयोग करना पड़ रहा है जिससे लोग काफी परेशान है। बीते माह रह रहकर हो रही बारिश से दो बार डंगरी का डायवर्सन नदी की उफान में बह गया था। क्षतिग्रस्त डायवर्सन को कंक्रीट पाइप डालकर दुरुस्त किया गया था। लेकिन शनिवार को डंगरी की उफान में एकबार फिर डायवर्सन बह गया। शुक्रवार को जहां दोनों प्रखंड की सीमा पर स्थित गंगटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.