भागलपुर, मार्च 5 -- धरहरा,एक संवाददाता। किउल जमालपुर रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे-स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान 26 वर्षीय एक युवक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक मुगेंर का बताया जाता है। यात्री एवं रेल सुरक्षा बल के सहयोग से जख्मी युवक को उचित इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध मे स्टेशन अधीक्षक ललित कुमार ने बताया प्लेटफॉर्म संख्या दो पर डाउन गया जमालपुर ट्रेन रूकी।उससे एक युवक कुछ सामान खरीदने के लिए नीचे उतरा। इसी बीच ट्रेन खुल गई। युवक चलती ट्रेन मे चढ़ने के दौरान पैर फिसल कर गिर पड़ा। ट्रेन की चपेट मे आने से उसके दोनो पैर कट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...