भागलपुर, जुलाई 12 -- हवेली खड़गपुर। एक संवाददाता शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ संवाद कर अपने पाल्यों की शैक्षणिक प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने अभिभावकों के समक्ष विद्यालय की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों और अभिभावकों की अपेक्षाओं के बीच संतुलन साधना तथा सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के सर्वोत्तम उपयोग के अवसर उपलब्ध कराना ही नवोदय विद्यालय का लक्ष्य है। उन्होंने अभिभावकों के साथ संवाद के क्रम में बताया कि इस सत्र में बोर्ड की परीक्षाओं में सौ प्रतिशत सफलता के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद वर्तमान सत्र में परिणामों में गुणात्मक सुधार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.