भागलपुर, फरवरी 16 -- तारापुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में ग्राम पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक कर 'विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025' के अंतर्गत चालू वर्ष के 01अप्रैल से संचालित नई 'जी रामजी योजना' की विस्तृत जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि नई जी रामजी योजना पूर्व की व्यवस्था की तुलना में अधिक पारदर्शी,तकनीक-सक्षम और जवाबदेह होगी। पहले जहां ग्रामीणों को 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया को भी अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। अब मजदूरी का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिससे समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.