भागलपुर, दिसम्बर 3 -- मुंगेर, नि प्र । बुधवार को जिला परिषद की बैठक जिला पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने जन सरोकारों से संबंधित सवालों की बौछार लगा दी। बैठक में बिजली , कृषि , सड़क, गली नली , सिचाई , शिक्षा जैसी समस्याओ सें संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर सदस्यों ने गुहार लगाई। बैठक का संचालन कर रहे डीडीसी अजीत कुमार ने कहां की सभी सदस्यों की सवालों व समस्याओं के समाधान को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सभी जिला परिषद के सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.