भागलपुर, सितम्बर 15 -- जामलपुर। निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर बस्ती में एक युवती प्रेम प्रसंग में छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। इलाज के दौरान पटना में सोमवार को मौत हो गई। हालांकि घटना 13 सितंबर की है। युवती छत से कूदने के बाद बुरी तरह घायल हुआ था। घायल अवस्था मे सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया। जहां से पटना रेफर किया गया। इधर, युवती की मौत के बाद शव जमालपुर पहुंचने पर कोहराम मच गया।परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ट्यूटर रवि कुमार उनकी पुत्री को ब्लैक मेल कर रहा था। इसी डिप्रेशन में छत से कूदकर जान दी है। मृतका 18 वर्षीय खुशी कुमारी है। पिता आटा चक्की चलाता है। बीए पार्ट वन की छात्रा थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.