मुंगेर, जून 8 -- असरगंज, निज संवाददाता। भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के अमैया पंचायत अंतर्गत बैजलपुर हनुमान मंदिर एवं चौरगांव पंचायत के ममई गांव शीतला मंदिर परिसर में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सह समन्वयक प्रणव कुमार ने किया। मौके पर विषय वस्तु विशेषज्ञ इंजीनियर अशोक कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डीआर रागिनी कुमारी डॉ प्रवीण कुमार तकनीकी सहायक राकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। अशोक कुमार ने बताया कि पारंपरिक धान की खेती की जगह धान के बीज की खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक है। धान के बीज की खेती से किसान को चौगुनी आमदनी होगी। साथ ही किसानों को बाजार से महंगी दर पर बीज खरीदने से मुक्ति मिलेगी। किसान अपने विशेष उत्पाद का जीआईगी टैग कराएं। जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.