भागलपुर, जनवरी 9 -- मुंगेर। शुक्रवार को उद्यान विभाग की ओर से इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित फल-फूल सब्जी प्रदर्शनी का कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने मुआयना किया। इसके पूर्व कमिश्नर श्री मीना ने मेला का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से किसानों में जागरूकता आती है। एक दूसरे किसानों में भी बेहतर उत्पादन करने की जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल का प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों की ओर से किए गए मेहनत स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए एक-एक कर उत्पादों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मतलब है कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में मुंगेर जिले के 6 जिलों के किसान अपना अपना बेहतर उत्पाद का प्रदर्शन लगाए हैं। इसके पहले उद्यान पदाधिकारी डॉ सुपर्णा सिंह ने कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा का स्वागत किया और कहा...