भागलपुर, अप्रैल 26 -- हवेली खड़गपुर । एक संवाददाता शनिवार को नगर के झील पथ स्थित सुभाष चन्द्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार के मार्गदर्शन और कंचन कुमारी के निर्देशन एवं अनुष्का रंजन के कुशल संचालन में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन विद्यालय समिति कोषाध्यक्ष राहुल कुमार झा, समाजसेवी शिवप्रकाश, अमरजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों एवं आचार्य गणों के साथ चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी विद्यालय के विकास और छात्र छात्राओं की उपलब्धि और कमियों के साथ विद्यालय में प्रदत सुविधा और उससे जुड़े पहलुओं पर अपने विचार प्रकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.